Featured News

Health

सैदनपुर में 20वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक मरीजों का चेकअप
सैदनपुर में 20वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक मरीजों का चेकअप

रोगमुक्त भारत अभियान के तहत 20वाँ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व खिचड़ी भोज सफल

नोएडा (उत्तर प्रदेश) [भारत], 21 जनवरी: सैदानपुर (बाराबंकी) स्थित श्री साहेब सारंदास कुटी, खिदरापुर में
लेट सुषमा देवी फाउंडेशन एवं विश्व हिंदू एकता महासंघ (भारतीय) के संयुक्त तत्वावधान में
“रोगमुक्त भारत 2035” अभियान के अंतर्गत आयोजित

20वाँ निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर एवं खिचड़ी भोज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस शिविर में 100 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, सामान्य स्वास्थ्य जाँच जैसी सुविधाएँ उपलब्ध रहीं।
आवश्यकतानुसार मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं मार्गदर्शन भी दिया गया।

कार्यक्रम लेट सुषमा देवी फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. दिव्यांशु पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

निःशुल्क स्वास्थ्य

शिविर में
डॉ. विवेक सोनी (राष्ट्रीय प्रभारी, विश्व हिंदू एकता महासंघ),
श्रीमती मीरा वर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, महिला विंग),
डॉक्स. पार्वती कुमारी,
एल.टी. सर्वेश कुमार,
ओ.टी. टेक्नीशियन मोहित,
नर्सिंग स्टाफ आशा सहित अनेक स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

साथ ही कार्यक्रम में
लवलेश कुमार (राष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व हिंदू एकता महासंघ),
धर्मेंद्र यादव (प्रदेश महामंत्री),
नवीन कुमार (नगर मंत्री, भारतीय जनता पार्टी एवं प्रदेश मंत्री, विश्व हिंदू एकता महासंघ)
तथा राष्ट्रीय मानव सेवा समिति के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य शिविर के उपरांत आयोजित खिचड़ी भोज में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

आयोजकों ने बताया कि रोगमुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आगे भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

बाराबंकी के मलौली में 14वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न
बाराबंकी के मलौली में 14वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न
बाराबंकी के मलौली में 14वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न
बाराबंकी के मलौली में 14वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न
Corticobasal® और Strategic Implantology में Delhi NCR के Leader
Corticobasal® और Strategic Implantology में Delhi NCR के Leader

Economy

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा जी ने दी शुभकामनाएं
भगवान विश्वकर्मा जयंती पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा जी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 31 जनवरी: भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हितेश विश्वकर्मा जी ने समस्त देशवासियों, विश्वकर्मा समाज एवं श्रमशील वर्ग को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अपने संदेश में श्री हितेश विश्वकर्मा जी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी सृजन, तकनीक, श्रम और आत्मनिर्भरता के प्रतीक हैं। उन्होंने देवताओं के लिए दिव्य भवन, अस्त्र-शस्त्र एवं नगरों की रचना कर यह सिद्ध किया कि परिश्रम और कौशल ही राष्ट्र की सच्ची पूंजी है। आज के युग में भगवान विश्वकर्मा जी के आदर्श आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी उद्योग और कौशल आधारित विकास के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं।

उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज का योगदान सदियों से राष्ट्र निर्माण में अमूल्य रहा है। समाज के कारीगर, शिल्पकार, तकनीशियन और श्रमिक वर्ग ने अपने हुनर से भारत की पहचान विश्व पटल पर स्थापित की है। आज आवश्यकता है कि युवाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार और स्वदेशी उद्यमों से जोड़ा जाए, ताकि देश आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बन सके।

श्री हितेश विश्वकर्मा जी ने कामना की कि भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से देश में समृद्धि, रोजगार, तकनीकी उन्नति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति की भावना का विस्तार हो तथा हर श्रमिक को सम्मान और अधिकार मिले।

अंत में उन्होंने सभी से भगवान विश्वकर्मा जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

सभी व्यापार समझौतों की जननी – भारत-ईयू के लिए एक विशाल छलांग
सभी व्यापार समझौतों की जननी – भारत-ईयू के लिए एक विशाल छलांग
डेमोक्रेटिक संघ की चेंज मेकर्स लिस्ट 2025 में शामिल हुईं आईएएस हरि चंदना
डेमोक्रेटिक संघ की चेंज मेकर्स लिस्ट 2025 में शामिल हुईं आईएएस हरि चंदना
वेदों से लेकर रामचरितमानस तक, दिल्ली में गूंजा मुरारी बापू का संदेश
वेदों से लेकर रामचरितमानस तक, दिल्ली में गूंजा मुरारी बापू का संदेश

Latest News

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा जी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 31 जनवरी: भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हितेश विश्वकर्मा जी ने समस्त देशवासियों, विश्वकर्मा समाज एवं श्रमशील वर्ग को…

सभी व्यापार समझौतों की जननी – भारत-ईयू के लिए एक विशाल छलांग

नई दिल्ली, जनवरी 30: भारत और ईयू मिलकर 2 अरब लोगों, वैश्विक जीडीपी का 25% और वैश्विक व्यापार का एक तिहाई हिस्सा हैं। दोनों देशों के बीच एक मुक्त व्यापार…

डेमोक्रेटिक संघ की चेंज मेकर्स लिस्ट 2025 में शामिल हुईं आईएएस हरि चंदना

हैदराबाद (तेलंगाना), जनवरी 29: लोकतांत्रिक मूल्यों को मज़बूती देने और नागरिकों की भागीदारी को सशक्त बनाने के लिए कार्यरत सामाजिक सुधार संगठन डेमोक्रेटिक संघ ने आईएएस अधिकारी श्रीमती हरि चंदना…

वेदों से लेकर रामचरितमानस तक, दिल्ली में गूंजा मुरारी बापू का संदेश

नई दिल्ली, जनवरी 28: प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और सनातन धर्म की प्रखर आवाज मोरारी बापू द्वारा राजधानी नई दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा का समापन हुआ।…